समृद्धि न्यूज। तुर्की में रविवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। भूकंप से लगभग कई इमारतें ढह गईं। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के चलते कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को 6.1 तीव्रता के जोरदार भूकंप से धरती डोली।
Additional footage shows the tremors from the M6.1 earthquake that struck western Turkey, filmed in Kalemoğlu Village. pic.twitter.com/BtTZJMcH4m
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 10, 2025
भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था और इसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक महसूस किए गए, जहां की आबादी 1.6 करोड़ से अधिक है। तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 थी। एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने की अपील की है।
A video captures the tremors from the M6.1 earthquake that struck western Turkey. #deprem pic.twitter.com/JXWRsvRvh5
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 10, 2025
आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने बताया कि तुर्की के बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी जिले में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। मनिसाए इज़मिर, उसाक और बर्सा सहित पड़ोसी प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एएफएडी के अनुसार, तब से 3.0 से ज़्यादा तीव्रता वाले कुल सात झटके आ चुके हैं। एएफएडी ने तुर्की आपदा प्रतिक्रिया योजना (टीएएमपी) को सक्रिय कर दिया है और खोज एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए विभिन्न प्रांतीय निदेशालयों से कर्मियों और वाहनों को भेजा है।
BREAKING: A strong quake hit Balıkesir Province, collapsing at least 10 buildings in Sındırgı District, according to the mayor. Rescue efforts are underway. pic.twitter.com/cP3IdcQgD7
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 10, 2025
