चोरी की खाद सहित दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16/17.02.2025 की रात्रि में नगला खैरबन्द थाना कादरीगेट से ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे कुल 39 बोरे खाद के चोरी कर लेने के सम्बन्ध में वादी उमेश पुत्र उदित नारायण निवसाी नगला खैरबन्द थाना कादरीगेट की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0. 53/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणो को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार किया गया। जिसमें कुल 12 कट्टा भारत डीएपी। जिन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजन इफको रंग सुआपंखी लाल एवं 10 कट्टा भारत एनपीके जिन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना जय किशन नवरतना रंग नीला लाल अभियुक्तगण की निशादेही पर बरामद किये गये व शेष कट्टे अभियुक्त द्वारा किसानो को बेच दिये गये। जिनका पैसा आपस में बांट लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *