तमंचा व कारतूस सहित दो गिरफ्तार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस में घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से एक-एक तमंचा व एक-एक कारतूस बरामद हुआ।थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव रामनगर में दुनाया मोड़ पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए हैं। जो कि काफी देर से किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर हल्का के दरोगा नरेश चंद्र, दरोगा गिरीश चंद्र, संतोष कुमार, थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने चारों तरफ से युवकों की घेराबंदी की, वैसे ही वह भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जामा तलाशी में उनके पास से एक-एक तमंचा ३१५ बोर तथा एक-एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पिंकू उर्फ अजय पुत्र जौहरी निवासी पुठरी थाना नवाबगंज, वहीं दूसरे ने अपना नाम वीरेश पुत्र शिवराम निवासी ग्राम पुठरी थाना नवाबगंज बताया। थाना पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाई और दोनों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *