अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो कांवरियों की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो कांवरियों की मौत हो गयी। दोनों के शवों को फिलहाल पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो कांवरियों की मौत हो गई। बीती रात करीब ११:३० बजे जनपद मैनपुरी के वाल्मीकि पुलिया निवासी विजय गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 मोहित यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माखनपुर निवासी सत्यराम के 27 वर्षीय पुत्र सोनू अपने गांव से 30-35 लोगों के साथ 15 बाइक पर डाक कावड़ यात्रा के लिए निकला था। सुबह लगभग 4:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल सोनू को डायल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र मोहम्मदाबाद लाया गया। जहां डॉक्टर मोहित यादव ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिये। सोनू अपने परिवार में तीसरे नंबर का था और अपने मित्रों के साथ कावड़ लेकर निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *