एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम बड़ी कामयाबी हांथ लग गई।यह कामयाबी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीती 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार से जुड़ी है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम रजनीश कुमार तथा धर्मेन्द्र सेठ
है जिनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है और इन्हें हरसहाय जगदम्बा इण्टर सेठ पी रोड थाना वजरिया जनपद कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है।मालूम हो कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 बीती 11 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी।उक्त परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत मिलने पर उतर प्रदेश शासन द्वारा उक्त परीक्षा को निरस्त करते हुए प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की सम्पूर्ण जांच एसटीएफ को आवंटित की गयी थी।इसके क्रम में एसटीएफ के उच्चाधिकारियों द्वारा कमेटी गठित कर प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का अनावरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन में लाल प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।उक्त प्रकरण से संबंधित मु0अ0सं0 74/24 थाना सिविल लाइन प्रयागराज की विवेचना निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के द्वारा की जा रही है, को अभिसूचना संकलन से मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण रजनीश कुमार पुत्र राजनाथ राम व धर्मेश सेठ पुत्र रामअचल सेठ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई।इसके क्रम में इन अभियुक्तों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर धर्मेन्द्र सेठ व रजनीश कुमार उपरोक्त ने बताया कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा में संदीप पाण्डेय के माध्यम से बीती आठ फरवरी की रात्रि प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से भोपाल पहुंचा था,जहां पर उसके बताये अनुसार होटल कमल पैलेस आनंद नगर भोपाल में कमरा नं0 202 में रूकवाया गया।होटल के रजिस्टर में एंट्री के समय मैंने अपनी आई.डी दी थी। सात-आठ लड़के और भी थे, अगले दिन दोपहर को संदीप पाण्डेय,विशाल के साथ सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय आदि तीन चार लोग पेपर लेकर पहुंचे थे।पेपर में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा का सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न थे।उन लोगों ने प्रश्न पत्र को गूगल के माध्यम से हल करवाया था एवं हम सभी लोगों को प्रश्न उत्तर पढ़ने को दिया था।शाम को हम सभी लोगों से प्रश्न उत्तर आदि वापस ले लिये थे एवं वापस जाकर परीक्षा देने को कहा गया था।दिनांक 11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 की परीक्षा दी थी जिसमें वही प्रश्न आये थे जो कि संदीप पाण्डेय व उसके साथियों ने भोपाल के होटल में दिये थे।इसके लिए संदीप पाण्डेय को 12-15 लाख रूप्ये में सौदा हुआ था।इस सम्बन्ध में संदीप पाण्डेय को उसके साथियों सहित बीती 23 जून को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्तों को जनपद प्रयागराज के थाना सिविल लाइन्स पर पंजीकृत मु.अ.सं. 74/2024 धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 34/120बी/201 आई.पी.सी व 3/4/9/10 उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 व 66 आई.टी. एक्ट में दाखिल किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही तद्नुसार की जायेगी।
(अमिताभ श्रीवास्तव)
