फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायाकल्प अवार्ड स्कीम तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सीएचसी, यूपीएचसी तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर उपकेन्द्रों के एक्सटर्नल व इंटर्नल असेसमेण्ट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की गई है। जिसके अन्तर्गत जनपद के 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर व संकिसा को कायाकल्प अवार्ड पुरस्कार दिया गया है। जिसमें पीएचसी अमृतपुर को जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उसे 2 लाख रुपए पुरस्कार के रुपए में मिलेंगे। एसीएमओ डॉ0 दलवीर सिंह ने बताया कि 84.17 अंक के साथ अमृतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संकिसा को 72.2 अंक मिले इसलिए इसको सांत्वना पुरुस्कार स्वरूप 50 हजार रुपए मिले हैं। उन्होने कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत होने वाली स्वास्थ्य इकाइयों के चिकित्साधिकारियों के साथ ही समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ0 शेखर यादव ने भी पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई तथा आगे और भी इकाइयों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करके अधिक से अधिक कायाकल्प अवार्ड प्राप्त करने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 आरिफ सिद्धिकी ने अमृतपुर पीएचसी को जिला स्तर पर प्रथम पुरुस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए पीएचसी पर तैनात डॉ0 गौरव वर्मा के साथ ही समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं। साथ ही कहा कि हम आगे भी इस तरह के प्रयत्न करते रहेंगे।
जिनसे हमारी अन्य स्वास्थ्य इकाइयों को भी इस तरह के पुरुस्कार मिलें। मुख्य चिकित्साधिकारी अवनीन्द्र कुमार ने कायाकल्प अवार्ड मिलने पर जनपद के दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षक व कार्य कर रहे नर्स एवं अन्य स्टाफ को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है।
