रिश्वत लेने के मामले में दो राजस्व निरीक्षक निलंबित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजस्व निरीक्षकों द्वारा विरासत के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
राजस्व निरीक्षक रामसिंह राजपूत रोशनाबाद का २२ अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें राजस्व निरीक्षक रामसिंह विरासत के लिए रुपये की मांग कर रहा है। वायरल वीडियो में राजस्व निरीक्षक रुपये भी पकड़े दिखायी दे रहा है। घटना का वीडियो ४-५ माह पुराना है। मामले को संज्ञान में लेते राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं राजेपुर राठौरी के राजस्व निरीक्षक मान सिंह का २७ अगस्त को तहसील सूचना ग्रुप पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कमरे में बैठकर मोबाइल पर एक कलमकार से वार्ता करते दिखायी दे रहा है। वायरल वीडियो में राजस्व निरीक्षक ५००-५०० के नोट गिनते दिखायी दे रहे है। वायरल वीडियो में राजस्व निरीक्षक की बांयी तरफ एक व्यक्ति पीली शर्ट पहने बैठा है। जो पूरी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है एवं सामने कुछ लोग भी बैठे है, जो वीडियो में दिखायी नहीं दे रहे है। राजस्व निरीक्षक ने किसी कार्य हेतु कोई उत्कोच लिया गया है। प्रथम दृष्टया में वायरल वीडियो में दिख नहीं रहे है, किन्तु इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि उक्त धनराशि किसके द्वारा दी गई। उक्त मामले को संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक मानसिंह को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *