समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के द्राबा क्षेत्र में स्थित सेना की स्थानीय राष्ट्रीय राइफल बटालियन के कैम्प में सोमवार शाम एक संदिग्ध धमाका हुआ है। जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह धमाका शाम 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के द्राबा क्षेत्र में सोमवार शाम एक संदिग्ध धमाका हुआ। दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से हुआ। घटना के बाद सेना ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि धमाके की खबर मिली है, लेकिन फिलहाल यह आतंक से जुड़ा प्रतीत नहीं होता। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं और जैसे ही तथ्य पुख्ता होंगे, उसके बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। इलाके में यातायात तथा आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इंडियन आर्मी के कैंप में संदिग्ध धमाका, दो जवान घायल
