नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर की कक्षा-५ की छात्रा कुं0 अभी को एक दिन का विकासखंड अधिकारी बनाया। कुं0 अभी ने छात्र (विकास खंडाधिकारी) ने जन समस्यायें सुनी।
विकासखंड कार्यालय पर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ग्राम पंचायत पैथान खुर्द बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर के कक्षा 5 की छात्रा कुं0 अभी पुत्री पंकज कुमार को एक दिन का बीडीओ बनाया। जिसके बाद छात्रा कुं0 अभी ने विकासखंड में उपस्थित सभी कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया गया और सहायक विकास अधिकारी पंचायत से अपने विकासखंड में हजरत पर स्थित स्कूल में कायाकल्प के अंतर्गत कार्य करने हेतु कहा गया। उपस्थित हुए ग्राम प्रधान नगला केल से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान तथा खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा के अनुरोध पर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सुमित कुमार छात्रा को विकासखंड कार्यालय लेकर आए। उनके साथ कई छात्र-छात्रायें मौजूद थी। जिसमें छात्रा कुं0 अभी को एक दिन के लिए विकासखंड अधिकारी बनाया गया। विकास खंड अधिकारी बनते ही छात्रा (विकासखंड अधिकारी) ने कई जन समस्याएं सुनी। सर्वप्रथम छात्रा ने विकास खंडाधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि वह उनके प्राथमिक विद्यालय में सर्वप्रथम फर्नीचर की व्यवस्था कर दें। जिससे छात्र-छात्राओं को बैठने में दिक्कत ना हो सके। वही कुर्सी पर बैठ समस्त स्टाफ का परिचय लिया। सहायक विकासखंड अधिकारी ने अपने विकासखंड में हजरतपुर स्थित स्कूल में कायाकल्प के अंतर्गत करने हेतु कहा। उपस्थित ग्राम प्रधान नगला खेल घनश्याम सिंह ने अपने ग्राम पंचायत के समस्याएं बताईं। जिस पर छात्रा (विकासखंड अधिकारी) ने निर्देशित करते हुए उनकी समस्या का समाधान करने की बात कही। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेश सिंह, नियोजन विभाग से इंदल बाबू, कनिष्ठ लिपिक राज भारती, विनीत वमा, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह सहित समस्त विकासखंड स्टाफ व प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर के सहायक अध्यापक सुमित कुमार मौजूद रहे। वहीं छात्रा ने विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान का आभार व्यक्त किया। जिस पर विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान ने छात्रा को उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्रा कुं0 अभी बनी एक दिन की बीडीओ
