उद्योग भारती पूरे राष्ट्र में लघु उद्योगों को संगठित कर रही है : अग्रवाल

शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। लघु उद्योग भारती इकाई की बैठक में राकेश अग्रवाल को बृज संभाग के अध्यक्ष पद दायित्व मिलने पर उद्यमियों ने ससम्मान अभिनंदन किया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन के तहत काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, युवा उद्यमी आगे आकर अपनी अपनी क्षमताओं के अनुरूप नवीनतम औद्योगिक इकाई स्थापित कर सकते हैं। लघु उद्योग भारती संघीय ढांचे के तौर-तरीकों को सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राकेश अग्रवाल ने उद्यमियों को संबोधित कर सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए लघु उद्योग भारती के मूल भावना राष्ट्र उद्धारो लघू उद्यमेः से सबको अवगत कराया। लघु उद्योग भारती पूरे राष्ट्र में लघु उद्योगों को संगठित कर उसके विकास मे कार्य कर रही है। बैठक संचालन महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल द्वारा किया गया। जिन्होंने उद्यमियों की समस्याओ को एक एक करके लिखा और उन्होंने कहा की समस्याओं को प्रदेश कार्यालय को भेजकर हल किए जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने कहा की जिले के उद्यमियों के लिए बहुत ही गर्व का अवसर है कि यह दायित्व शाहजहांपुर के उद्यमी को प्राप्त हुआ और अब हम अपनी समस्याएं को और भी बेहतर तरह से उठा पाएंगे। संगठन संरक्षक सुरेश सिंघल द्वारा राकेश को बधाई देते हुए संगठन शक्ति से उद्यमियों को अवगत कराया। राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल राइस मिल की समस्याओं को संगठन के द्वारा शीर्ष स्तर पर उठाने का निवेदन किया। नारायण दास अग्रवाल ने उद्यमियों को कहा कि संगठित होकर अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को प्रस्तुत करने से हर समस्या का हल अधिकारियों को करना पड़ता है। बैठक में उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश महामंत्री हरीकिशोर गुप्ता, रामचंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष निलय शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल, आलोक गोयल, संयुक्त महामंत्री विपीनेश गुप्ता, किशन गोयल,मनोज गर्ग, पुनीत प्रकाश गुप्ता, दिलीप शर्मा आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *