ई-रिक्शा चालक व वृद्धा घायल, जवान ने लोहिया में कराया भर्ती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर नेकपुर ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शाचालक सहित उसमें बैठी सवारियां गम्भीर रुप से घायल हो गयीं। उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर फतेहगढ़ रोड स्थित नेकपुर ओवरब्रिज के नीचे थाना राजेपुर के चित्रकूट निवासी ई-रिक्शा चालक सवारियां लेकर फतेहगढ़ जा रहा था, तभी फतेहगढ़ की ओर से आ रही दिल्ली की कार ने उल्टी साइड में जाकर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शे में सवार गीता देवी निवासी नेकपुर चौरासी गंभीर रुप से घायल हो गयीं। अचानक घटी घटना से मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी, लेकिन घायलों की मदद करने कोई नहीं आया, तभी बेटी को स्कूल से लेने जा रहे असम राइफल के जवान वीरेंद्र सिंह यादव ने दोनों घायलों को तड़पते देखा, उससे रहा नहीं गया। उसने तुरंत ई-रिक्शा किया और दोनों घायलों को लोहिया अस्पताले लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बेकाबू कार ने उल्टी साइड में जाकर ई-रिक्शा को मारी टक्कर
