कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विवाहिता की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बाइक सवार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसारए नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी बबलू कुरैशी अपनी पुत्री रूही 27 पत्नी सोहेल निवासी सहावर कासगंज को बाइक पर बैठाकर नगर की ओर आ रहे थे। रेलवे रोड पर उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। बबलू ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों सडक़ पर गिर पड़े। बबलू सडक़ के किनारे गिरे। जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि पीछे बैठी रूही ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई।
ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण रूही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। जिसे कोतवाली पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर जब्त कर लिया। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और मंडी चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया और रूही के शव को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक रूही के पिता बबलू ने बताया कि रूही की शादी दो साल पहले सहावर निवासी सोहेल के साथ हुई थी। रूही की तबीयत खराब चल रही थी और उसका इलाज कायमगंज से चल रहा था। वह अपनी चिकित्सीय जांच कराने के लिए ही पिता के साथ बाइक पर जा रही थी। मृतक महिला दो बेटियां माहेनूर 2 व एक 6 माह की बच्ची है। पुलिस ने शव का पन्चनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बेकाबू ट्रक ने ली विवाहिता की जान, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
