अनियंत्रित कार चालक ने ठेले में मारी टक्कर, बाइक को रौंदा


दुर्घटना में ठेली विक्रेता व बाइक चालक बाल-बाल बचे
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित कार चालक ने ठेले में टक्कर मारकर बाइक को रौंद दिया। इस घटना में बाइक चालक तथा ठेली विक्रेता बाल बाल बच गये। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम रजलामई निवासी मोहित कुमार पुत्र बबलू जो ठंडी कुइयां चौराहे पर ठेली लगाकर घर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को ठेली ठंडी कुइयां चौराहे पर लगाए हुए था। उसी दौरान फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रही एक बैंगनआर कार के चालक ने लापरवाही से चलाकर ठेली में टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में विक्रेता तो बाल-बाल बच गया, लेकिन ठेली टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक आलोक कुमार निवासी गणेशपुर गुटखा खरीद रहा था। अचानक सामने अनियंत्रित कार को आता हुआ देख युवक बाइक छोडक़र भाग खड़ा हुआ और अनियंत्रित कार बाइक के ऊपर से गुजर गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि कार चालक नंदन निवासी बरझाला ने जब भगाने का प्रयास किया, तो लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के मध्य समझौते के प्रयास जारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *