
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी। जिससे चालक सहित अन्य सवार बाल-बल बच गये।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम पलिया निवासी वेदराम पुत्र सीताराम सतीश चंद्र का गन्ना ट्राली में लादकर गन्ना क्रय केंद्र शमशाबाद ले जा रहा था। शमशाबाद ढाईघाट मार्ग पर ग्राम साधो सराय पुलिया के पास गुजरते समय अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई खड्ड में पलट गयी। जिससे जहां एक ओर चालक बाल बाल बच गया, वहीं दूसरी ओर अन्य सवार भी बाल-बाल बच गए। मौके पर गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था मालूम रहे चीनी मिल के चालू होने के बाद शमशाबाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गन्ना क्रय केंद्र्र बनाए गए हैं। जहां ग्रामीण अपना गन्ना ट्रैक्टर ट्राली के सहारे गन्ना सेंटर तक पहुंच रहा है।
