
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत नये युवा वोटरों को गांव-गांव जाकर जोडऩे का काम समाजसेवी विकास राजपूत व उनकी टीम कर रही है। इसी क्रम में रविवार को समाजसेवी विकास राजपूत ने अपनी टीम के साथ ब्लाक बढ़पुर व शमशाबाद के ग्राम नगला नान, छछौनापुर, फरीदपुर मंगलीपुर, चिटन नगला, रमापुर जसू, रोशनाबाद आदि गांवों में वोटर चेतना अभियान के तहत 18 वर्षों से ऊपर सभी युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा वोट बनवाने की अपील की व भाजपा के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से आम जनमानस को अवगत कराया। उन्होंने 2024 में फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधान संजय राजपूत छछौनापुर, प्रधान ओम प्रकाश राजपूत फरीदपुर मंगलीपुर, प्रधान नरोत्तम राजपूत रामपुर ढपरपुर, प्रधान अनुज राजपूत रमापुर जसू, राजीव राजपूत, विशाल वीज भंडार, समाजसेवी रत्नेश अवस्थी नगला नान आदि शामिल रहे।
