नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद तथा केंचुआ बनाने की बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग दी गई।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकास खंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत सिलाह बसेली के ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव के द्वारा अपने ग्राम पंचायत के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए गांव में कैंप लगाकर वर्मी कंपोस्ट खाद तथा केंचुआ बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया। यह प्रशिक्षण बैंक ऑफ़ इंडिया आरसेटी फतेहगढ़ से आए ट्रेनरों के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है। इसके साथ ही डेयरी फार्मर का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव के द्वारा एमकेएकेएफ पीओ के माध्यम से जैविक खाद केंचुआ खाद का उत्पादन किया जा रहा है। प्रशिक्षण ट्रेनर राज नारायण के द्वारा दिया गया। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को जैविक खाद व केंचुआ खाद के महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि यह खाद दुनिया की सबसे पावरफुल खाद होती है। इससे फसल की पैदावार कैमिकल खाद की अपेक्षा काफी गुना अधिक होती है। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम नहीं होती है। हमें इसी खाद का प्रयोग करना चाहिए। इस खाद से तैयार की गयी फसलों में पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं और हम बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखे हुए बैंक ऑफ़ इंडिया फतेहगढ़ से आरसेटी ट्रेनर द्वारा छात्रों को ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव, ट्रेनर राज नारायण यादव तथा गांव के युवा व छात्र मौजूद रहे।
बेरोजगार युवाओं को जैविक खाद केंचुआ खाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
