नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते रात अज्ञात व्यक्तियों ने युवक के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली युवक के पैर में जा लगी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला कोमिल निवासी अरविंद उर्फ बृजेश पुत्र राजेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि वह नवाबगंज से बाजार कर अपने घर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव नगला बेग के दो व्यक्तिरास्ते में मिले और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सीधे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जो गोली अरविंद उर्फ ब्रिजेश के पैर में लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ घायल युवक को सीएचसी नवाबगंज लेकर आए तथा उन्होंने जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर फॉरेंसिक टीम, क्षेत्राधिकार सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटायें। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक के पिता ने ग्राम बेग निवासी दो लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ———————————-
