बकरे की चोरी करने वाला अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के मोहल्ला दलमीर खां निवासी मुक्खन बाबू उर्फ बाबू भाई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसका बकरा घर के दरवाजे पर रोज की तरह बांधा गया था। बीते दिवस शाम 4.30 बजे के करीब घर के दरवाजे पर बांधे गए बकरे को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी की यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीडि़त के अनुसार सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना में अज्ञात चोरों को पहचाना नहीं जा सका। बकरे की कीमत हजारो में बताई गई है। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *