फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिना अनुमति से नगर में जगह-जगह लगाये गये होर्डिंग को अधिशासी अधिकारी के आदेश पर हटाया गया। नगर पालिका द्वारा अवैध होर्डिंगों को हटाया जा रहा है। शहर में विभिन्न मार्गों, पोल एवं प्रतिष्ठानों पर लगे होर्डिंगों को हटवाया गया। जगह-जगह लगी प्रचार सामग्री का हटाने का कार्य शुरु हो गया है। बिना परमीशन कोई भी होर्डिंग लगवाता है तो हटाया जायेगा और जब्त कर लिया जायेगा। रविवार को आवास विकास स्थित तिराहे पर विद्युत पोलों पर लगी अवैध होर्डिंग व कटआउटों को हटाया गया। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर को हटवाया जा रहा है। ऐसे में जो बिना परमीशन बड़ी होर्डिंग लगवायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और जुर्माना लगाने का प्रावधान है। रविवार को नगर पालिका की टीम ने कर्मचारियों के साथ विद्युत पोलों पर लगे अवैध होर्डिंगों को हटाया।
नगर में अवैैध रुप से लगी होर्डिंगों को हटाया गया
