यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को

हाईस्कूल में 18,400 एवं इंटर मीडिएट में 26,269 परीक्षार्थी होंगे शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की 15 जुलाई को होने वाली हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं इंपू्रवमेंट एवं इंटर मीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा अब 22 जुलाई को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक होगी। जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक सम्पन्न होगी। प्रदेश के कुछ जिला विद्यालय निरीक्षक 15 जुलाई को सावन की शिवरात्रि होने व उस दिन कांवडिय़ों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग की थी। फलस्वरुप परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक हाईस्कूल की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा में 18,400 छात्र-छात्राओं ने तथा इंटर मीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 26,269 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पिछले दिनों परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द भी वर्चुअल जुड़े। जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षार्थी मोबाइल एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नहीं ले जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *