फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष २०२२-२३ की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को राजकीय इंटर कालेज फतेगहढ़ में सम्पन्न होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल १४९ छात्र-छात्रायें पंजीकृत है। राजकीय इंटर कालेज के परीक्षा प्रभारी वेदप्रकाश सागर ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा सुबह ८ बजे से ११:१५ तक सम्पन्न होगी, जबकि ं इंटर मीडिएट की परीक्षा का समय २ बजे से ५:१५ तक है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में ७९ और हाईस्कूल में ७० परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में दो विषय में फेल छात्र एवं विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे तथा इंटर में एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे तथा इंटर मीडिएट में एक विषय में फेल होने पर छात्र उसी विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा देगा। कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पररीक्षार्थी क्रमाश: हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में पास मना जायेगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को आधे घंटे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा पूर्णतया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करवायी जायेगी।
