समृद्धि न्यूज।यूपी सरकार ने पिछले दो दिनों में करीब 30 आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर भी किए हैं. इनमें नोएडा के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी शामिल हैं. मेरठ से झांसी तक आठ पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर हुआ है. पीसीएस मलखान सिंह SDM इटावा को एसडीएस झांसी बनाकर भेजा गया है. पीसीएस अनिल यादव एसडीएम बरेली पद से उप जिलाधिकारी फतेहपुर के तौर पर तैनात किए गए हैं. पीसीएस संजीव कुमार राय को एसडीएम महोबा पद से उप जिलाधिकारी संतकबीर नगर बनाया गया है.
पीसीएस हमीद हुसैन जो एसडीएम मेरठ थे, उन्हें अब उप जिलाधिकारी शामली बनाया गया है. पीसीएस कल्पना चौहान को SDM कासगंज पद से अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम बनाकर भेजा गया है.
नोएडा OSD का ट्रांसफर
दो दिन पहले नोएडा ACEO और आईएएस प्रभाष कुमार का विशेष सचिव खाद्य के पद पर तबादला किया गया था. प्रभाष कुमार को नियंत्रक बाट माप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस वंदना त्रिपाठी को ACEO नोएडा बनाया गया है. अमेठी के एसडीएम को प्रयागराज एसडीएम के पद पर तैनात किया गया है.
