पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में हंगामा, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे

समृद्धि न्यूज। पीएम मोदी को गोली देने के खिलाफ बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठियां भी चलाई। बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में आपस में पथराव हुआ। यही कारण है कि कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तो कई लोगों के सिर फूट गए हैं। हालात ये बने कि पुलिस को हाथ में पिस्टल लेकर इस हंगामे को शांत करना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से इस पूरे हंगामे में आरोप लगाया गया कि बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलकर अंदर आ गए। इसके साथ वे कार्यालय पर पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी के कारण कांग्रेस ऑफिस में खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा….हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते…. हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे। बीजेपी नेताओं की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं की तरफ से पटना के सदाकत आश्रम तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया था।

आरोप है कि इसी दौरान पहले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। बाद में अंदर घुस और पत्थरबाजी कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को ऐसा न करने के लिए कहा तो वे आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे पर पहले तो पत्थरों से हमला किया और बाद में लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला करने लगे। इस पूरी झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के सिर भी फट गए हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ, आशुतोष ने कहा कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा… यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है। नीतीश कुमार जो काम करवा रहे हैं वह पूरी तरह गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *