राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तम ने रजत पदक व अमित कांस्य पदक जीता

बीएसए ने जाहिर की खुशी, विजेताओं को करेंगे सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
34वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15, 1617 फरवरी को लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण के स्टेडियम में हुआ।

प्रतियोगिता में राज्य की सभी मंडल टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कानपुर मंडल टीम की ओर से जनपद उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर राजेपुर के छात्र उत्तम कुमार ने 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक एवं अमित कुमार ने 40 से 45 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न खेलों के 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के साथ तीम प्रभारी के रूप में विमलेश कुमार, अंशुल कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, कुलदीप यादव, अरुण यादव, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, बीना गौतम मौजूद रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के पदक प्राप्त करने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया एवं खिलाडिय़ों के जनपद वापसी पर सम्मानित किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *