बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य अतिथि रामहरी पाठक यज्ञाचार्य प्रदेश निरीक्षक, आत्मानंद सिंह विद्या भारती कानपुर प्रांत, डा0 मिथिलेश अग्रवाल, संभाग निरीक्षक अजय कुमार दुब, जिला प्रचारक प्रवीण कुमार, विद्यालय के अध्यक्ष उदय पाल सिंह, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह आदि अतिथियों ने किया। वार्षिकोत्सव का प्रारंभ सरस्वती वंदना कक्षा पंचम की बहिनों ने किया।

कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई ने कार्यक्रम, विद्यालय के व्यवस्थापक गौरव अग्रवाल एवं अध्यक्ष उदयपाल सिंह ने आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। छात्र-छात्राओं द्वारा धनुष यज्ञ, बसंत गीत, होली गीत, पिरामिड आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा आयें हुए अतिथियों अभिभावकों का मन मोह लिया। विशिष्ट मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मार्गदर्शित विद्यालय समाज में ऐसे बच्चों का निर्माण करते हैं जो संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। हमें भी अपने बच्चों को ऐसे स्थान पर भेजने चाहिए। कार्यक्रम में विद्या भारती कानपुर प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद सिंह द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरए विद्या मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि 1952 में गोरखपुर से प्रथम विद्यालय संचालित हुआ।

आज देश में भर में लगभग 25 हजार विद्यालय जो शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का काम करते हैं और शैक्षणिक प्रतियोगिता बोर्ड परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करते हैं। संचालन विद्यालय की बहिन अंशी मिश्रा व सलोनी शाक्य ने किया। प्रधानाचार्य श्रीनारायण मिश्रा ने आये हुए अतिथियों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंदनलाल मिश्रा, संतोष पाठक, धर्मेंद्र द्विवेदी, मीडिया प्रभारी रामानुज अग्निहोत्री, आलोक दीक्षित, नीलम सोमवंशी, मनु आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
