उत्तराखंड: दो जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड में इस समय बारिश का कहर देखने को मिला है। बीती रात दो जगहों पर बादल फटे हैं, जिससे भारी तबाही मची हुई है। चमोली और बस्केदार में बादल फटने के कारण कई लोग लापता हैं। सडक़ों पर मलबा जमा हो गया है। यही कारण है कि नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंंह धामी ने भी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फेटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां से किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ, देवाल, नारायण बगड, थरालीएनन्दा नगर कर्ण प्रयाग, गैरसैंण, दशोली मै तेज़ बारिश नदी नाले उफान पर हैं। देर रात तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से 2 व्यक्ति तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है। विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना मिली है।

Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami
जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *