लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक से भिड़ी वैन, एक की मौत, 6 घायल

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजगैन थाना क्षेत्र के बीचपरी गांव के पास देर रात घने कोहरे के कारण एक इको वैन ट्रक में पीछे से भिड़ गई । हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अड़ींग निवासी 40 वर्षीय खगेंद्र पंडित पुत्र पूरन के रूप में हुई है। घायलों में ओमप्रकाश (35), शंकर सैनी (35), निशा देवी (32), पूनम (12), जितेंद्र (9) और राजा पचौरी (42) शामिल हैं, जो अड़ींग और वृंदावन के निवासी हैं।

सभी घायलों को सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, वहीं चालक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *