समृद्धि न्यूज। जगदीप धनखड़ ने हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद अब ऐलान किया गया है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का उपचुनाव होगा।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। नतीजे मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही घोषित किए जाएंगे। जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

