फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सोलर पैनल व एक अवैध तमंचा व ०२ जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। दिनांक 14.12.2025 को पीडि़त वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 शिवपाल सिंह निवासी ग्राम निब्बी नगला थाना मऊदरवाजा द्वारा प्रार्थना पत्र बावत ग्राम गुतासी स्थित दुकान पर से दिनांक 13/14.12.2025 की रात्रि किसी अज्ञात चोर द्वारा 6 सोलर पैनल चोरी करने के संबंध में दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 364/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 27.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा 01 चोरी की सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी के दौरान 01 देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर अवैध बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अतुल उर्फ राजा उपरोक्त बताया। अभियुक्त अतुल उर्फ राजा उपरोक्त के पास से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आम्र्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
सोलर पैनल व अवैध तमंचा के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
