फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गदनपुर आमिल निवासी बेचेलाल कठेरिया उम्र 70 वर्ष रविवार को चारपाई के नीचे आग रखकर सो गये। रात्रि में किसी समय चारपाई में आग लग गयी। जिससे बिस्तर समेत बेचेलाल झुलस गये। कोठरी से धुआं उठता देख गांव वालों ने दरवाजा खोला। उन्हें जला हुआ देखकर तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र कमालगंज ले जाया गया। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। बताते चलें कि गदनपुर देवराजपुर का सरकारी अस्पताल बन्द रहता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यहां पर तैनात चिकित्सक से जब बात की गयी, तो उसका कहना है कि उसका जब मन होगा, तब आयेगा। उसकी जहां शिकायत करनी हो कर लो। जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गदनपुर देवराजपुर का अस्पताल समय से खोला जाये। जिससे यहां की जनता को इसका लाभ मिल सके तथा लापरवाह चिकित्सक के यहां से हटाया जाये।
खाट के नीचे रखी आग से वृद्ध झुलसा
