शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। विक्की व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो साधु सहित एक युवक घायल हो गया। घायलों को ग्रामीण की सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां एक साधु को लोहिया रेफर कर दिया गया।ढाई घाट पर राम जानकी आश्रम में रह रहे साधु बाबा राजवीर दास अपने साथी बाबा राम बक्श दास के साथ विक्की द्वारा बाजार करने शमशाबाद आए थे। वापस जाते समय बिरियाडांडा गांव के सामने अंत्येष्टि में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे विवेक कुमार पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला दारू गिरा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बाबा राजवीर दास को हालत गंभीर होने पर लोहिया के लिए रेफर कर दिया।
