सभी पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, ली शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव डा0 राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। विजय शंकर तिवारी सर्वसम्मति से अध्यक्ष व कपिल वर्मा सचिव चुने गये। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राममनोहर कुशवाहा व चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी व सह चुनाव अधिकारी प्रदीप दीक्षित की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव कपिल वर्मा, संगठन मंत्री अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आकांक्षा बाथम को बनाया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। पुन: अध्यक्ष बनने के बाद विजय शंकर तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना व अपने साथियों की समस्याओं का निराकरण कराना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह, दिलीप यादव, प्रमोद कुमार दीक्षित, अनूप कुमार मिश्रा, वाईपी शुक्ला, राकेश कुमार सारस्वत, आशीष कुमार शुक्ला, सोवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार बाथम, दिलीप कुमार, नरजीत कटियार, विकास दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।
एक्स-रे टेक्नीशियन एसो0 के पुन: अध्यक्ष बने विजय शंकर तिवारी
