
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी विकास राजपूत ने भाजपा के लोकसभा विस्तारक विपिन तिवारी के जनपद पहुँचने पर उनसे भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी प्रत्याशी गठ जोड़ करने में जुटे हैं। जिसके चलते समाजसेवी युवा नेता विकास राजपूत क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संपर्क कर चुनाव की चर्चा कर उनसे आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। समाजसेवी विकास राजपूत ने फर्रुखाबाद लोकसभा के विस्तारक विपिन तिवारी से भेंट कर आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की स्थिति के बारे मे अवगत कराकर चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अगर पार्टी उनको एक बार मौका देती है तो वह फर्रुखाबाद जिले के स्वरूप को बदल देंगे जो काम अभी तक नहीं हो पाए हैं वह पूरे करने हैं। सातनपुर मंडी रोड जो कि कई वर्षों से नहीं बन पाई है जो एशिया की सबसे बड़ी मंडी है और जिले के साथ-साथ आसपास जिले से भी लोग आते हैं आज वह पूरी तरह जलमग्न है। उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा उसके बाद जिले की अन्य समस्याओं को भी देखेंगे। बताते चलें कि इस बार जो रुझान आ रहे हैं वह यह है कि पार्टी अपने सांसदों की टिकट बदलेगी। इस बार युवाओं को मौका दिया जाएगा। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि आने वाले समय में युवा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में उतारे जाएंगे।
