मिलेगा जनता का साथ तो बदलेंगे फर्रुखाबाद की तस्वीर: विकास राजपूत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी विकास राजपूत ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत 75 वर्षों में फर्रुखाबाद को यहां के जनप्रतिनिधियों ने जिले को विकास के दायरे में सबसे निचले स्तर पर धकेल दिया है। आज जनपद विकास कार्यों के मामले में डी ग्रेड की श्रेणी में आता है। यहां पर तीन-तीन रेजीमेंट होने के बावजूद ना ही कोई हमारे देश के जवानों के लिए आवागमन हेतु कोई सुविधा मुहैया कराई जा रही है और ना ही यहां पर देश-विदेश से आने वाले हजारों की संख्या में पर्यटकों के लिए कोई वोल्वो बस सर्विस नहीं है। सिर्फ एक कालिंदी एक्सप्रेस जिसको भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल कर फर्रुखाबाद से प्रयागराज ले जाने का कार्य किया। जो की जनपद की जनता के लिए एक अभिशाप बन गया। जिले में एक भी सरकारी मॉडल स्कूल नहीं है। जहां पर जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थियों की शिक्षा दीक्षा पूर्ण कराई जा सके। इस जिले में एक भी सरकारी मेडिकल कॉलेज/सुविधाजनक हॉस्पिटल नहीं है जहां पर किसी बड़े ऑपरेशन या किसी बड़ी बीमारी का जनता का इलाज किया जा सके। जनपद में एक भी नेशनल हाईवे नहीं है। बच्चों के लिए जनप्रतिनिधियों ने एक भी पार्क या ओपन जिन का निर्माण कार्य नहीं कराया है। जिले में इतने महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल होने के बावजूद यहां पर एयरपोर्ट के लिए आवाज नहीं उठाई गयी। इस जिले में एक भी उद्योग आज तक नहीं लगाया गया है। जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ यहां की जनता के साथ धोखा किया है और वादो के नाम पर हमारी भोली-भाली जनता को बहलाया है, लेकिन इस बार जनता बदलाव के मूड में है। 2024 में अगर जनता जनार्दन ने मुझे संसद सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका देती है तो मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं की उनका यह डी ग्रेड श्रेणी का फर्रुखाबाद ए-ग्रेड की श्रेणी में पहुंचाने का काम करूंगा। यहां पर अच्छी रेलवे सुविधा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, अच्छी सडक़ सुविधा, एयरपोर्ट सुविधा, बच्चों के खेलने के लिए पार्क, सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए सुसज्जित क्लासरूम की व्यवस्था, खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम, सरकारी ओपन जिम शहर के सभी मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट डिवाइडर युक्त सडक़े सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था। शहर में जाम की समस्या के लिए दो बड़े मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल सडक़ यातायात के लिए अन्य राज्यों से जोडऩे के लिए वोल्वो बसो का अनुबंध कराने का कार्य, आवागमन को सुगम बनाने का कार्य, मॉडल स्कूल के नाम पर उत्कृष्ट विद्यालय का निर्माण, गंगा पार के लोगों के लिए बांध बनवाये जाने का कार्य, उनके गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य जनपद से जुड़े सभी मुख्य मार्गों पर डिवाडर युक्त सडक़ें, गैर जनपद से होकर निकलने वाले एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से जोडऩे का कार्य, गंगा नदी के घाटो पर रिवरफ्रंट बनाकर सौंदर्यीकरण का कार्य अविलंब कराए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *