
कारगिल शहीद मिलेट्री सिंह के परिजनों को मिलेगा न्याय
मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली कलश यात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत समाजसेवी विकास राजपूत व उनकी टीम ने कारगिल शहीद मिलेट्री सिंह व संसद हमले में शहीद हुई कमलेश कुमारी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सेंटर जेल चौराहा पुलिस चौकी स्थित कारगिल शहीद मिलेट्री सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं नारायणपुर की रहने वाली संसद हमले में शहीद हुई कमलेश कुमारी के भी परिजनों से मिलकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
मेरी माटी मेरा देश पखवाड़ा के तहत घर-घर मिट्टी अक्षत एकत्रित करने के लिए फर्रुखाबाद भारतीय जनता पार्टी के संभावित लोकसभा प्रत्याशी समाजसेवी विकास राजपूत ने अपनी टीम के साथ कारगिल शहीद मिलेट्री सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पत्र माल्यार्पण किया व उनकी पत्नी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता कर मदद दिलाये जाने का पूरा प्रयास करेंगे। विकास राजपूत अपनी टीम के साथ मिट्टी अक्षत लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संसद हमले में शहीद हुई सिपाही कमलेश कुमारी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद कमलेश कुमारी के पिता ने कहा कि वर्ष 2013 से आज तक कोई भी याद करने नहीं आया। विकास राजपूत के पहुंचने पर उनकी सराहना की। मिट्टी चावल लेकर कलश यात्रा आगे की ओर बढ़ गई। इस दौरान परिजनों गांव वालों की मांग पर विकास राजपूत ने ठंडी सडक़ से नारायणपुर होते हुए एम0आर0 कोल्ड स्टोरेज पर जो मार्ग निकलता है वह शहीद कमलेश कुमारी के नाम से करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सेंट्रल जेल चौराहा के निकट सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर विकास राजपूत ने कहा यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। विकास राजपूत ने कहा कि 21 सितंबर को जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे। हमारी संस्था वल्र्ड फाउंडेशन के द्वारा शहीद कमलेश कुमारी की स्मृति में नारायणपुर गांव के बाहर मुख्य द्वार बनवाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत, पूर्व सभासद नारायणपुर सुरजीत कटियार, डा0 अरुण सिंह, डा0 अतुल बाथम, विकास गुप्ता, विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, रजत राजपूत, शिवम राजपूत, अंकित राजपूत, अश्वनि सिंह, अमन राजपूत, रंजीत सिंह, गौरव श्रीवास्तव, हनी श्रीवास्तव, देवांशू अरोरा, प्रियंक दुबे, ऋषि राठौर, राजू मिश्रा, संचित मिश्रा, विकास यादव, अवनीश पाल, सतेंद्र, रामकिशोर राजपूत, प्रधान बसोला सोरन सिंह राजपूत, प्रधान रमापुर जसु अनुज प्रताप सिंह, प्रधान छछौनापुर संजय राजपूत, रवि श्रीवास्तव, रितेश राजपूत, जितेंद्र बाथम, सुरजीत कुमार, प्रधान दालमंडी कल्लू दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

