बोले- ‘घर वापस जाने का समय आ गया है’
‘द साबरमती रिपोर्ट’, ’12 वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रिटायमेंट के बारे में पोस्ट किया. उनके इस घोषणा ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है.
विक्रांत मैसी का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में जाना जाता है हाल ही में उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आई थी, जिसके चलकते एक्टर काफी चर्चा में थे. लेकिन हाल ही में उनका नाम सोशल मीडिया पर एक बार फिर से छाने लगा है और इसकी वजह उनकी हालिया पोस्ट है. एक्टर ने 1 दिसंबर को अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिससे सभी हैरान हो गए. दरअसल, उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की है. विक्रांत मैसी ने अपने फैन्स को रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट से हैरान कर दिया है. उन्होंने साल 2004 में टेलीविजन शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. आप सभी के सपोर्ट के लिए तहे-दिल से धन्यवाद. लेकिन, मैं जैसे-जैसे आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि एक पति, पिता, बेटे और एक एक्टर के रूप में यही वक्त फिर से संभलने और घर वापस जाने का है. साल 2025 में आपसे आखिरी बार मिलूंगा, जब तक सही समय नहीं आता. दो आखिरी फिल्में और अनगिनत यादें, सभी के लिए धन्यवाद हमेशा आभारी रहूंगा.”
विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान
विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके फैंस सहित पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। विक्रांत ने अपने पोस्ट के जरिए एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है और इस पोस्ट के सामने आते ही अभिनेता के फैंस हैरान रह गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अभिनेता के रिटायरमेंट की वजह पूछी है।
विक्रांत ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- ‘हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय काफी अच्छा रहा है। मैं आप सभी के इतने समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता जा रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ चुका है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी। तो, 2025 में हम एक आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक सही सम ना लगे। पिछले 2 फिल्में और कई साल की यादें। आप सभी का फिर से शुक्रिया। हर चीज के लिए और जो कुछ बीच में हुआ उसके लिए भी। मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा।’
बच्चे के नाम पर मिली धमकी
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म में हो रहे विवाद की वजह से उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए धमकियां दी जा रही है. विक्रांत ने बताया कि इन सभी धमकियों में उनके बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है. फिल्मी करियर की बात करें तो विक्रांत ने साल 2013 में ‘लुटेरा’ से डेब्यू किया था. एक्टर ने 20 साल के फिल्मी करियर के इस सफर में कई सारी बेहतरीन कहानी दर्शकों के सामने बेहद खूबसूरती से पेश किया है.
