बीडीओ के मिलीभगत से ग्राम प्रधान व सचिव कर रहे लूट

मानक के विपरीत धड़ल्ले से हुआ काम, जांच की ग्रामीणों ने किया मांग

मीरजापुर। जनपद के पहाड़ी ब्लाक के अंतर्गत वर्षों से कागज पर ग्राम प्रधानों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जमीनी हकीकत को वायरल वीडियो खुद बयां कर रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि इस संबंध में अब तक कोई जांच नहीं हुई, तो कार्यवाही क्या होगी। ग्रामीणों का जिले के मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी पर भरोसा है कि खबर के माध्यम से डीएम तथा सीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। वायरल वीडीओ पहाड़ी ब्लाक के माधोपुर ग्राम सभा का है। यहां नाली निर्माण में किस तरह से मानक को ताख पर रखकर ग्राम समाज में कार्य कराया जा रहा है। यह तो एक नमूना है, जिसमें पुराने ईट, गंगा जी का बालू व कम सीमेंट का प्रयोग कर कमजोर नाली का धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया गया है। जहां की ग्राम प्रधान उमा देवी पत्नी राजकुमार बिंद उर्फ कुंभकरण हैं। जिस संबंध में पहाड़ी ब्लाक के बीडीओ से बात करने का प्रयास किया गया किंतु उनका फोन व्यस्त था। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार दावा करती है कि सभी कार्य मानक के अनुरूप कराए जा रहे हैं फिर यह मानक के विपरीत धड़ल्ले से कार्य किसके सह पर कराया जा रहा है कि दोषी पर कार्यवाही करते हुए सरकारी योजना के साथ खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसने का काम कब होगा। ग्रामीणों को इस प्रश्न के जवाब का इंतजार जनपद के उच्च अधिकारियों से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *