आपूर्ति निरीक्षक ने जांच पड़ताल कर लिये नमूने
कंपिल, समृद्धि न्यूज। एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल में पानी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच पड़ताल कर पेट्रोल के नमूने लिए।
जानकारी के अनुसार कंपिल सिवारा मार्ग पर गांव सवितापुर के निकट एक पेट्रोल पम्प पर बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीण बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आए। पम्प कर्मचारियों ने कुछ लोगों को बोतल व बाइक में पेट्रोल दे दी। पेट्रोल में पानी दिखने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों से मामले की शिकायत की। इसी बात पर कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर दी। जिस पर ग्रामीण भडक़ गए और काफी संख्या में इक_े होकर पेट्रोल पम्प पर हंगामा करने लगे। लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि समृद्धि न्यूज़ प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों की सूचना पर दारोगा विमल कुमार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया। आपूर्ति निरीक्षक सुधांशू यादव ने अपनी टीम के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंच पेट्रोल के नमूने लिए। आपूर्ति निरीक्षक सुधांशू यादव ने बताया लिए गए नूमनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल में पानी मिलने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा
