खेतों में मिले संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गांव के खेतों में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। अज्ञात व्यक्ति नहीं बता रहा कोई नाम, पता।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा बीसलपुर में गुरुवार दोपहर गांव के बाहर खेतों में जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को खेतों में छिपा देखा, तो ग्रामीण दो-तीन लोग अज्ञात व्यक्ति को पकडऩे के लिए दौड़े। जिस पर उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति मारपीट पर उतारु हो गया, लेकिन अपना नाम, पता नहीं बता रहा था। जिसकी सूचना भयभीत ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में लिया तथा थाने लेकर आए। जिससे पूछताछ जारी थी, लेकिन वह अपना नाम रामचंद्र निवासी कानपुर बता रहा था। वहीं ग्रामीणों का कहना है की कानपुर के व्यक्ति का बीसलपुर के खेतों में क्या काम है और वह कोई स्थाई नाम पता नहीं बता पा रहा है। जिसके लिए थाना पुलिस प्रयासरत है। रात्रि खबर लिखे जाने तक पकड़े गए युवक की कोई व्यक्तिगत जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी।

ग्रामीणों ने खेतों में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा

नवाबगंज। गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे कस्बा नवाबगंज के अचरा रोड पर स्थित एच0पी0 गैस गोदाम के पास लोगों ने मकान व खेतों की फोटो ले रहे तीन संदिग्ध युवकों को देखा। आसपास के लोगों ने शोर शराबा कर युवकों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे, तो युवक गोलमोल जवाब देने लगे। लोगों की भीड़ ने उत्तेजित होकर युवकों को संदिग्ध समझकर पीटना शुरू कर दिया। लोगों के द्वारा संदिग्ध युवकों को पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और युवकों को थाने ले आई। थाने पर युवकों से पूछताछ की, तो युवकों ने बताया कि हमें जनपद के कृषि विभाग की तरफ से जिंस वार सर्वे करने के लिए भेजा गया था। पुलिस ने कृषि विभाग के लोगों को थाने पर बुलाया और जानकारी कर युवकों को उनके सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *