आरोपी का मृतक की पत्नी सेे चला रहा है प्रेम प्रसंग,पुलिस ने भेजा जेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों खेत की नाली पर पड़े मिले युवक की हत्या पत्नी के प्रेमी ने की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।थाना मऊदरवाजा के ग्राम बेनी नगला निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार पाल पुत्र रामसेवक का शव उस समय खेत की नाली पर पड़ा मिला था। उसके पिता चारा काटने के लिए खेत पर गये तो उन्होंने विपिन का शव खेत की नाली पड़ा देख सूचना पुलिस व परिजनों को दी थी। मृतक दिल्ली में नौकरी करता था। डेढ़ माह पूर्व ही अपने घर आया था। विपिन बाजार जाने की कहकर घर से चला गया था। शनिवार सुबह मृतक के पिता रामसनेही खेतों की तरफ चारा काटने गये तो उन्होंने विपिन का शव खेत की नाली पर पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश पुत्र शिकंदर व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने विपिन हत्या काण्ड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुधीर पुत्र छोटेलाल निवासी साहूपुर थाना हरपालपुर हरदोई बताया। आरोपी ने बताया कि उसका विपिन की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते विपिन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
प्रेम प्रसंग के चलते विपिन की गई थी हत्या
क्रासर
