तरुण मित्र परिषद द्वारा विराट दिव्यांग कैम्प का किया गया आयोजन

कंपिल, समृद्धि न्यूज। नगर स्थित श्री विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विमलनाथ भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के संचालक अशोक जैन ने बताया कि तन्नूलाल व किरणमाला जैन की स्मृति में दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी अतुल, अजय, अभय व अचल जैन परिवार के सहयोग से आयोजित इस 48वें विराट दिव्यांग कैम्प में दिव्यांगों व श्रवणहीन बुजुर्गों द्वारा आवेदन किया गया। जिसमें से कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, आर्थोशूज, स्टिक, बैसाखियां, वाकर व हैंडगलोव के अतिरिक्त श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने हेतु चयन कर नाप लिया गया। सहसचिव आलोक जैन के अनुसार यह सभी सहायक उपकरण 27 अगस्त को यहीं प्रदान किए जायेंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा, राकेश जैन, राम किशोर शर्मा व अतुल, अजय, अभय व अचल जैन, अनुराग जैन आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *