ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला बेसिक शिक्षा विभाग की बॉलीवाल प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने टीमों का टॉस कराकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी आठ ब्लाकों से बालक/बालिकाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
जानकारी के अनुसार बालक वर्ग के अत्यंत संघर्षपूर्ण मुकाबले में विकास क्षेत्र बढ़पुर ने मोहम्मदाबाद की टीम को 2.1 से हराकर विजय प्राप्त की, जबिक मोहम्मदाबाद की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग के मुकाबले में विकास क्षेत्र मोहम्मदाबाद की टीम विजेता रही तथा बढ़पुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार. दुर्गा वर्मा, कुलदीप यादव, अरुण यादव, मनीष, आलोक, संजीव यादव, अंकित यादव, अभिषेक शाक्य, कुमारी वर्वा, सपना यादव, विमल कुमार, अवधेश, नितिन यादव,अरविंद चौहान आदि लोग मौजूद रहे। विजेता खिलाडिय़ों कासभी ने उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *