
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला खेल कार्यालय फतेहगढ़ द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत 25 अगस्त को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सीनियर पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ एस0डी0एम0 गजराज सिंह यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद के 7 क्लब की टीमों ने नामांकन कराया। जिसमें भगत सिंह क्लब पुलिस लाइन, सुभाष चंद्र बोस क्लब सेंट्रल जेल, चंद्रशेखर आजाद क्लब, खालसा क्लब, अशफाक उल्ला खान क्लब, सरदार पटेल रेलवे क्लब एवं स्टेडियम की टीम ने अपना नामांकन कराया। फाइनल मुकाबले में 3-1 से भगत सिंह क्लब पुलिस लाइन ने सुभाष चंद्र बोस क्लब को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। सुभाष चंद्र बोस क्लब सेंट्रल जेल की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा कर्मवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, आलोक यादव, अंकित यादव, विनीत, अथक पटेल, अमिताभ पान, मनोज, अहमद मियां आदि लोग मौजूद रहे। दर्शकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
