
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर तथा डिप्टी सीएमओ डॉ0 आर0सी0 माथुर द्वारा छात्रों को फाइलेरिया रोकथाम की दवा खिलायी गयी। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में छात्रों को फाइलेरिया की रोकथाम की दवा प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर तथा डिप्टी सीएमओ डॉ0 आर0सी0 माथुर द्वारा खिलाई गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में फाइलेरिया की रोकथाम हेतु छात्रों को दवाई तथा एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ0 आर0सी माथुर ने अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में लगभग 500 छात्रों को एल्बेंडाजोल टेबलेट तथा फाइलेरिया की रोकथाम हेतु दवाई खिलाई। साथ ही सभी छात्रों को संबोधित करते हुए फाइलेरिया की बीमारी किस प्रकार से फैलती है तथा उसकी रोकथाम के उपाय भी बताए। प्रधानाचार्य गिरजा शंकर द्वारा सभी छात्रों को एकत्र करते हुए अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया की बीमारी मच्छर जनित है। यह बीमारी क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होती है। उनके द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों व एनसीसी कैडेट्स को संचारी रोगों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए छात्रों को जागरूक किया गया। सीएमओ ऑफिस से आए डीआर आरसी माथुर ने छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी । उनके द्वारा बताया गया कि संचारी रोग एक संक्रामक रोग है तथा यह मच्छरों से अधिकांशत: फैलता है। इस अवसर पर शिक्षक मयंक रस्तोगी, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, निशित सक्सेना, रामेश्वर दयाल, विश्व प्रकाश दीक्षित, प्रबल प्रताप सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
