स्वयंसेवकों ने पट्टिका लेकर निकाली मतदाता जागरुकता रैली

महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायन महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर में तृतीय दिवस का शुभारम्भ सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेवको ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली द्वारा चयनित बस्ती ग्वालटोली का सर्वेक्षण किया गया। गोद लिये ग्वालटोली में स्वयंसेवकों ने आठ टोलियां बनाकर हर घर में एनएसएस मुख्यालय से प्राप्त सूचनाओं को साझा किया। द्वितीय सत्र का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग व मुख्य अतिथि बद्री विशाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सीडी यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डा0 मुकेश सिंह राठौर, डा0 महेश कुमार, डा0 सुरेन्द्र ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन डा0 एचएसएन गुप्त ने किया। कार्यक्रम प्र्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सीडी यादव ने मतदाता जागरुकता विषय पर मतदान के अधिकारों पर प्रकाश डाला। डा0 सुरेन्द्र सिंह ने वोट के महत्व की जानकारी दी। डा0 महेश कुमार ने वोट बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। डा0 मनोज गर्ग ने स्वयंसेवकों को मताधिकार के विषय में संवैधानिक कानूनों से अवगत कराया। मतदाता जागरुकता अभियान पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एनएसएस के लक्ष्य गीत व राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस मौके पर डा0 वीके तिवारी, डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *