पुलिस ने गुमशुदा/खोये हुए 101 मोबाइल स्वामियों को सौंपे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिन्हें सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम व मेहनत के फलस्वरुप विभिन्न कंपनियों के कुल 101 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जन मानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु फतेहगढ़ पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। मोबाइलों की कीमत करीब २४ लाख रुपये बतायी जा रही है। बरामद करने वाली सर्विलांस टीम में उप निरीक्षक विशेष कुमार, हे0का0 संदीप राय, हे0का0 अनुराग कुमार, हे0का0 अजय कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *