लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इनामुल हक इं0का0 में मतदान के विषय में दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार सिंह ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। संचालन करते हुए डॉ0 मनीषा सक्सेना ने निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने की बात कही। ब्लॉक स्काउट मास्टर योगेश कुमार ने नए मतदाता बनने के लिए फार्म 6 के विषय में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न आयामों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वीप समन्यवक दिनेश चंद्र, ब्लॉक गाइड कैप्टन ज्योति कुशवाहा, डॉ0 आशीष तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, डॉ0 ब्रजेश वर्मा, अरविंद कुमार, सत्यनारायण सिंह, संजीव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
वहीं इनामुल हक शाह मेमोरियल इंटर कालेज सिकंदरपुर खास कायमगंज में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मतदान के विषय में जानकारी दी। ब्लाक गाइड कैप्टन ज्योति ने बच्चों को फार्म-६ के बारे में बताया कि जिन बच्चों की उम्र १८ वर्ष पूर्ण हो गई हो वह अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाये। निर्वाचन में अपना मत का प्रयोग करें। विद्यालय के बच्चों को तृतीय सोपान के बारे में ब्लाक स्काउट मास्टर योगेश कुमार ने जानकारी दी। साथ ही मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *