वोटर चेतना महाअभियान के तहत बूथों पर भरवाये गये मतदाताओं के फार्म

अश्नील दिवाकर ने बूथ १४० व १४१ पर १४ वोट बनवाये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत बूथ संख्या १४०, १४१ मछली टोला फतेहगढ़ मण्डल में वोट बढ़वाने का कार्य किया। बूथ संख्या १४१ पर बीएलओ सुनीता मिश्रा, अमरीन के पास जूनियर हाईस्कूल फतेहगढ़ में फार्म जमा किये। वोटर चेतना महाअभियान के तहत कार्य को गति देते हुए अश्नील दिवाकर ने १४ फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। पार्टी के निर्देशानुसार विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने फार्म भरे। वहीं फतेहगढ़ भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने भूसा मण्डी में घर-घर जाकर फार्म भरवाये और साथ ही लोगों से अपील की कि जिनका वोट नहीं बना है वह अपना फार्म भरकर जमा करें। ग्वालटोली, जाफरी, सिविल लाइन मोहल्ले में घर-घर जाकर फार्म दिये और भरवाकर बीएलओ के पास जमा करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *