
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज लोहियापुरम् आवास विकास में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अन्तर्गत भारती मिश्रा द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डा0 प्रेमलता श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। भारती मिश्रा ने समस्त छात्राओं को यह जानकारी दी कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है वे सभी अपना मतदाता पहचान पत्र बनवायें और आगामी चुनावों में अपने मत का प्रयोग करें। प्राचार्य ने कहा कि भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसके मूल्यों की सुरक्षा करने हेतु आवश्यक है कि हम सब जागरूक नागरिक बनें। कार्यक्रम में भारती मिश्रा ने सभी को मतदाता शपथ दिलायी। इस अवसर पर कंचन राजपूत, प्रतीक्षा, ज्योति अग्निहोत्री, उमा देवी, लक्ष्मी देवी को विद्यालय में कैम्पस एमवेस्डर चुना गया। कंचन सारस्वत तथा डा0 ज्ञान प्रकाश सक्सेना को स्वीप प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सुलेखा कुशवाहा, गीता भारद्वाज, सरोज यादव, संजय राजपूत, योगेश शाक्य, अवधेश यादव, रीना कश्यप, प्रतिभा सिंह, राजेश कुमार, प्रशान्त, दीप्ती सिंह आदि उपस्थित रहे।
