विद्युत विभाग के खिलाफ वोटर्स पार्टी ने धरना देकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल द्वारा राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। शुक्रवार को सदर तहसील में विद्युत विभाग के खिलान वोटर्स पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना देकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में दर्शाया कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से तेज मीटरों के माध्यम से अत्याधिक वसूली, भ्रष्टाचार संवेदहीनता, मनमानी वसूली, फर्जी मुकदमे, शहर में खुले ट्रांसफार्मर और जीर्ण क्षीर्ण विद्युत खम्बो के संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांग की है कि शीघ्र जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाये। विद्युत विभाग में अराजकता व उपभोक्ताओं पर घोर अन्याय हो रहा है। जिसके विरोध में वोटर्स पार्टी पिछले दो वर्ष से आंदोलन कर रही है। विद्युत विभाग द्वारा तेज मीटर लगाये जा रहे है। इससे उपभोक्ता से बिल के नाम पर भारी रकम वसूली जा रही है। इससे उजागर हो रहा है कि भ्रष्टाचार व लूट मची है। उन्होंने मांग की है कि खुले में लगे ट्रांसफार्मरों के बाहर चार दीवारी बनवायी जाये। अगर बिजली बिल सही नहीं आये तो वोटर्स पार्टी जिला स्तर पर आंदोलन करेंगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वैध वीरेन्द्र कुमार आर्य, ब्रह्मानंद, सुरेश कश्यप, दिनेश चन्द्र, अवधेश कुमार राठौर, रामनाथ सिंह, रविन्द्र सिंह, हरिभान सिंह राजपूत, डा0 रिजवान, नरेश गांधी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *